फ्लैगशिप कार्यक्रम में शामिल हुई 7 योजनाएं

जयपुर । प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ी 'मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सहित 5 विभिन्न विभागों की 7 योजनाएं स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम सूची में शामिल की गयी है। इस संबंध में आयोजना विभाग ने आदेश जारी कर संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इन कार्यक्रमों के क्रियान्वन की गहन मनिटरिंग करें तथा वित्तिय एवं भौतिक प्रगति की सूचना तैयार कर हर माह की 7 तारीख तक मुख्यमंत्री कार्यालय तथा आयोजना विभाग को भिजवाना सुनिश्चित करे।  घोषित कार्यक्रम में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, उच्च शिक्षा विभाग की 'कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और 'देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना, स्वायत्त शासन विभाग की 'इंदिरा रसोई योजना और 'इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, वन विभाग द्वारा संचालित 'घर-घर औषधि योजना तथा ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। फ्लैगशिप कार्यक्रम सूची में शामिल चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 'आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम को 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के रूप में संशोधित भी किया गया है।

Leave a Reply