बदमाशों ने तोड़ी महिला की चेन

जयपुर । मालवीय नगर इलाके में बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर एक महिला के गले से सोने की चेन तोडकऱ ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि सुधा सागर कॉलोनी मालवीय नगर निवासी प्रशांत जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी माताजी मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान सेक्टर-4 मालवीय नगर में बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। जिन्होंने झपट्टा मारकर उसकी माताजी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से आंखों से ओंझल हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार चेन स्नेचरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply