सूने मकान में घुसे चोर, चुरा ले गए गहने-नकदी

जयपुर। खोह नागोरियान इलाके में एक सूने मकान का ताला तोडकऱ चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जेडीए कॉलोनी पालडी मीणा निवासी रेखा जयसवाल के यहां चोरी की वारदात हुई वह परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोडकऱ चोर अंदर घुसे। अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने व 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
