बसपा छोड़ सपा में शामिल

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष सोमवार को बसपा छोड़कर कानपुर देहात क्षेत्र के कई प्रमुख नेता कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सभी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा 2022 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेष अध्यक्ष पटेल ने कहा कि सपा के प्रति जनता में आकर्षण बढ़ रहा हैै। अन्य दलों के नेता लगातार पार्टी की सदस्यता ले रहे है। 

Leave a Reply