महिला सहित छह बदमाशों पर इनाम घोषित

जयपुर । पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के जालूपुरा थाना के तीन अलग अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रही महिला सहित छह बदमाशों पर इनाम घोषित किया। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर देशमुख ने बताया कि धोखाधडी के मामले में फरार चल रहे माधोसिंह रोड बनीपार्क निवासी  विजय अग्रवाल, एमपी निवासी पुष्पांजली, मथुरा निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह, अलीगढ निवासी राकेश कुमार, मथुरा निवासी जवाहर सिंह व लखनऊ निवासी शशिकांत को गिरफ्तार करने के लिए एक एक हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।

Leave a Reply