बाइक पर बैठने से इनकार करने पर अनुसूचित जाति की युवती की सरेबाजार हत्या

गुजरात के अहमदाबाद जिले के बावला में बुधवार की शाम बाइक पर बैठने से इनकार करने पर युवक ने अनुसूचित जाति की युवती की सरेबाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती की दो सप्ताह बाद शादी होने वाली थी।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मित्तल जादव (19) अपनी छोटी बहन के साथ बाजार गई हुई थी। इसी दौरान आरोपित केतन वाघेला अपने दो साथियों श्रवण और धीरज के साथ आया और मित्तल को अपनी बाइक पर बैठने के लिए कहा। इनकार करने पर उसने मित्तल को चाकुओं से गोद डाला और साथियों संग फरार हो गया। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान बुधवार की रात दम तोड़ दिया। उसके पिता रमेश जादव ने हत्या और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले की जांच डीएसपी पीडी मानवार कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी गुरुवार को वायरल हो गया है। हालांकि, इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply