बारिश की मार से सड़के होने लगी घायल- अमृत योजना के लिए खोदी गई दे रही है हादसों को दावत
ग्वालियर| शहर में अमृत योजना के तहत सीवर तथा पानी की लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों के जख्म अभी भर भी नहीं पाए थे कि बारिश शुरु होने के साथ सड़कों की हालत फिर खस्ता होने लगी है। बिना सरकार की नगर निगम के अधिकारी इस समय पूरी तरह बेलगाम हो चुके है जिसके कारण सड़कों की दशों सुधारने का काम भी सुस्त गति से चल रहा है। पार्षदी के कार्यकाल में जनता के एक फोन पर पहुंचने वाले सभी पूर्व पार्षद भी नदारत हैं,अब जब जनता को उनकी जरूरत है तो नेता और नेतागीरी करने वालों का पता नहीं है। शहर के अधिकांश इलाकों में पानी भरी टूटी,उखड़ी और जर्जर सड़कों पर लोगों की जान जोखिम में है। अमृत की लापरवाही खुदाई और बिना रेस्टोरेशन के सड़कों को छोड़ने से लेकर बारिश से पहले पेंच रिपेयरिंग न करने से आफत बढ़ गई है। जानकारी रहे कि १० जनवरी २०२० में नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया था। पिछले साल नवंबर में पार्षदों के चुनाव न होने के कारण कार्यकाल खत्म हो गया तो प्रशासन व्यवस्था लागू कर दी गई। प्रदेशभर में निकायों में प्रशासक नियुक्त कर व्यवस्था चलाई जा रही है। शहर के प्रमुख मार्ग हो या पॉश कॉलोनिया अथव गली मोहल्ले सभी सडके दम तोडती नजर आ रही है। और अब बािरश शुरु हो चुकी है इसलिए फिलहाल सडकों की दशा सुधरने के कोर्ई आसार भी नहीं है।
