शासकीय जमीन कब्जाने भिड़े दो पक्ष 

जबलपुर। रांझी थानातंर्गत चुंगी चौकी क्षेत्र में कल दोपहर लगभग १.३० बजे नगर निगम की खाली जमीन पर दुकान खोलने के लिये कब्जा को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान डंडे से मारपीट होने से कुछ लोगों को चोटें आई है, विवाद के दौरान एक गुट द्वारा हवाई फायर दहशत फैलाने का प्रयास भी किया गया। दोनों पक्षों पर बलवा मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज कर आधा दर्जन हमलावर को अभिरक्षा में लिया गया। घटना के संंबंध में रांझी पुलिस ने बताया कि चुुंगी नाका मेन रोड निवासी रईस खान की चुंगी क्षेत्र में हनी बायलर के नाम से मुर्गे की दुकान है, कल दोपहर लगभग १.३० बजे जब रईस अपने घर पर बैठा था। उसकी दुकान के सामने नगर निगम की खाली जमीन पड़ी है, जहां पर उसकी चीपें रखी है, और वहीं गाड़ी भी खड़ी होती है, शोभित यादव आया और बोला कि यहां की चीपें हटाओ यहां में दुकान बनाउंगा तो रईस ने कहा कि यह सरकारी जमीन है, तुम क्यों कब्जा करोगे। इसी बात को लेकर शोभित यादव उसके साथ गाली गलौज करने लगा और बोला कि अभी बताता हूं। इसके बाद उसने फोन लगाकर सुनील बाबू, पिंटू सोनकर, आकाश सोनकर, विवेक सोनकर,्र राज सोनकर, राहुल सोनकर को बुला लिया। तभी लोग डंडा लेकर आये तभी बाबू सोनकर बोला कि हमे १० हजार चाहिये नहीं तो तेरा जीना दूभर कर देंगे। मना करने पर बाबू सोनकर रईस के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। इस दौरान शोभित यादव, सुनील बाबू, पिंटू सोनकर, आकाश सोनकर, विवेक सोनकर, राज सोनकर व राहुल सोनकर ने रईस के भतीजे जीशान के साथ डंडे से मारपीट की। दूसरी ओर शोभित यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चायनीज की दुकान चलाता है, उसकी चुंगी चौकी में चायनीज दुकान है, कल वह अपनी दुकान की जगह साफ कर रहा था। तभी जीशान और गाली-गलौज करने लगा, इस बीच जीशान के पिता मुन्ना भाईजान व चाचा रईस खान भी आ गये और उन्होंने शोभित व उसके जीजा पिंटू सोनकर के साथ मारपीट की। तभी एक उसी पक्ष से एक अज्ञात व्यक्ति ने हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास किया पुलिस ने हमलावरों शोभित, पिंटू सोनकर, रईस खान, जीशान, युसुफ खान, मुन्ना, भाईजान को अभिरक्षा में लिया है।

Leave a Reply