बाल विवाह रोकथाम के लिए बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर । महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला शक्ति केन्द्र के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम के लिए एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता, साथिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित हुई। महिला अधिकारिता विभाग के कार्यवाहक सहायक निदेशक महेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में जिला एडीआर केन्द्र के एडवोकेट राघवेश शर्मा द्वारा बाल विवाह रोकथाम से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह को कैसे रोका जा सकता है तथा प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत उल्लेखित दंड से भी अवगत कराया। बैठक में श्याम सुंदर शर्मा द्वारा बाल विवाह के कारण एवं दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्तर पर बाल विवाह नियंत्रण के लिए संचालित नियंत्रण कक्ष के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में महिला शक्ति केन्द्र की रिंकी सेन, सुखदेवी एवं नूतन कुमार जैन द्वारा विचार रखे गए। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता के लाने के लिए शपथ भी ली गई।
