मॉर्निंग वॉक पर लड़की से छेड़छाड़ 

जबलपुर। मार्निंग वॉक पर निकली लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोड रेड की पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया, जब सिरफिरा आशिक जैसे ही लड़की का पीछा करने निकला कोड रेड की टीम ने साधे लिवास में लड़की के बताये हुए स्थान पर उसे दबोचा। आरोपी पिछले १५ दिनों से लड़की के पीछे दौड़ते हुये फिल्मी गानें गाने लगता था और उसे प्रताड़ित करने लगता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आई लड़की ने कोड रेड की टीम से शिकायत की थी।
    घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीसीएफ घमापुर क्षेत्र की रहने वाली एक २३ वर्षीय वंदना (परिवर्तित नाम) ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सुबह मार्निंग वॉक के लिये सतपुला रोड जीसीएफ स्टेट की ओर जाती है। जहां एक अनजान लड़का रोजाना उसे छेड़छाड़ कर अश्लील इशारे करता है। शिकायत पर कोड रोड प्रभारी अरुणा वहाने, रवि पंचमेश्वर, सुनील दुबे, सुनील पांडे, एएसआई विश्वेशवर वर्मा ने घेराबंदी की और सादे लिवास में घात लगाकर बैठ गये, आरोपी लखन राव को पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब आरोपी लड़की पीछा कर रहा था। कोड रेड टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर घमापुर पुलिस को सौंप दिया है। 

Leave a Reply