बिजली के चपेट में आया अस्पताल ‎में काम कर रहा मजूदर, मौके पर मौत ‎ 

करनाल । करनाल के नीलोखेड़ी में सिविल अस्पताल की ‎बि‎ल्डिंग का निर्माणा कार्य कर रहा मजदूर ‎बिजली के तारों के चपेट में आ गया। इस हादसे में मजदूर की मौके पर मौत हो गई। सूचन के बाद पहुंची पु‎लिस ने घटना स्थल का मुआयना ‎किया और मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ‎लिए भेज ‎दिया। मृतक की पहचान र‎वि के रुप में हुई। जानकारी के मुता‎बिक, सिविल अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का काम चल रहा है, जहां र‎वि पानी की तराई का काम कर रहा था। इस वजह से नंगी बिजली की तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। ‎फिलहाल अब बाकी मजदूरों ने भी काम बंद कर दिया। मजदूरों का कहना है कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती और परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिलता तब तक हम काम बंद रखेंगे। फिलहाल परिवार वालों की तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं परिवार में मातम का माहौल है। ‎‎फिलहाल पु‎लिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Leave a Reply