शादी का झांसा देकर युवक ने म‎हिला के साथ ‎किया 4 साल तक रेप, मामला दर्ज

हिसार । भिवानी में एक युवक द्वारा 28 वर्षीय ‎म‎हिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पी‎डि़त म‎हिला ने सदर थाना पुलिस में ‎शिकायत दर्ज कराई है। ‎शिकायत में विवाहिता ने कहा ‎कि बाड्यां ब्राप्रान गांव के निशांत उर्फ मोनू पर लिव इन में रहकर शादी का झांसा देकर उसके साथ 4 साल तक दुष्कर्म ‎किया। म‎हिला ने उसके आठ महीने की गर्भवती होने की भी बात कही। म‎हिला ने जातिसूचक टिप्पणी कर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ लंबे समय से दुष्कर्म कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। विवाहिता ने कहा कि निशांत 4 साल पहले मेरी बुआ के बेटे के साथ मेरी ससुराल में आया था। तब मैंने उसे बताया था कि मेरा पति शराबी है और वह कोई काम नहीं करता है। मेरा पति से अब कोई संबंध नहीं है। तब निशांत ने मुझे नौकरी दिलाने की बात कही थी। वह कुछ दिन बाद फिर मेरी ससुराल में पहुंचा था। उसने कहा था कि मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। वह मुझे साथ ले आया था। इसके बाद हम दिल्ली रोड के एक गांव में रहकर एक फैक्टरी में काम करने लगे थे। निशांत ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाए। हम कुछ अरसे शहर के जहाजपुल एरिया में रहे और एक साल दिल्ली रोड के दूसरे गांव में रहे। वह इस दौरान भी मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब मैं 8 महीने की गर्भवती हूं और निशांत मेरे साथ 22 फरवरी को मारपीट कर जातिसूचक टिप्पणी कर मंगलसूत्र व 5000 रुपए लेकर फरार हो गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पु‎‎लिस का कहना है ‎कि ‎फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply