बिहार में अपराधी बेलगाम, सिवान में पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या, शव बरामद

सिवान । बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सिवान में बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। मृतक पुलिस महकमे में एएसआई था जो बक्सर में पदस्थापित था। वह छुट्टियों में अपने घर आया था जहां उसकी हत्या हो गई है। प्रथमदृष्ट्या मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के सकरी निवासी एएसआई अवधेश कुमार चौधरी अपने गांव आया था। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव की है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है।  मृतक पुलिसकर्मी के शव के पास से उसका आई कार्ड भी मिला है।
 

Leave a Reply