चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में राजस्थानी शख्स गिरफ्तार

अहमदाबाद | गुजरात में पहली दफा चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने राजस्थान के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार शख्स ने अवयस्क युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में रहनेवाले एक राजस्थान शख्स ने पारिवारिक लड़ाई का बदला लेने के लिए नाबालिग युवती को टार्गेट किया| शख्स ने अवयस्क युवती का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया| मामला सामने आने के बाद अहमदाबाद साइबर क्राइम ने राजस्थानी शख्स को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| गुजरात में पहली दफा पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज हुआ है| इस मामले में दोषी पाए जाने पर पांच साल की सजा का प्रावधान है|
