बेकाबू कोरोना:468 नए केस, मौत का आंकड़ा 550 के पार पहुंचा,

बेकाबू कोरोना:468 नए केस, मौत का आंकड़ा 550 के पार पहुंचा, सितंबर के 27 दिनों में ही 9825 संक्रमित मरीज मिले, 152 की मौत भी हुई
 

इंडेक्स अस्पताल में 72 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दिया।
 

जिले में अब तक 23075 लोग संक्रमित हुए, 18194 लोग कोरोना को मात देकर घर गए
 

सुदामा नगर में 17, विजय नगर क्षेत्र में 14 लोग और हुजूर गंज में 9 लोगों पॉजिटिव मिले

इंदौर में रविवार रात में कोरोना रिपोर्ट में 468 नए मामले मिले, जबकि 6 लोगों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब 23075 हो गई है, जबकि कुल मृतक 551 हो गए। रात में 3 हजार 240 टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिसमें 2 हजार 682 निगेटिव मरीज मिले। हालांकि 18194 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। फिर भी सबसे ज्यादा परेशान करने वाला आंकड़ा लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों का है। जिले में अभी 4 हजार 330 एक्टिव मरीज हैं। जिले में अब तक 2 लाख 93 हजार 759 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। सितंबर के 27 दिनों में 9825 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 152 की मौत हुई है।

सबसे संक्रमित क्षेत्र सुदामा नगर

रविवार रात 234 क्षेत्रों में संक्रमण मिला, इनमें से तीन क्षेत्र ऐसे थे, जहां पहली बार संक्रमण पहुंचा है। सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र सुदामा नगर रहा। यहां पर 17 संक्रमित सामने आए। इसके बाद विजय नगर क्षेत्र में 14 लोग पॉजिटिव मिले। हुजूर गंज में 9 तो गुमास्ता नगर, वीना नगर, हीरा नगर, न्याय नगर और महेश गार्ड लाइन में 8-8 संक्रमित मिले। सूर्यदेव नगर में 7 तो स्कीम नंबर -71, त्रिवेणी नगर, अखंड नगर, लक्ष्मी नगर, सीआईएसएफ, सदाशिव गैलेक्सी, एयरपोर्ट रोड, जिला जेल, कैम्पस रेसिडेंसी एरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी में 6-6 लोग संक्रमित मिले।

कैलाश मार्ग, मल्हार गंज, आनंद नगर, शिव शक्ति नगर, वैशाली नगर, सिल्वर स्प्रिंग, पिपलिया राव, राजेंद्र नगर, ट्रेजर टाउन, सनकेश्वर सिटी में 5-5 लोगों में संक्रमण दिखाई दिया। स्कीम नंबर 51, राज मोहल्ला, खातीवाल टैंक, एमआईजी कॉलोनी, सिलिकॉन सिटी, कालानी नगर, बियाबानी, क्लर्क कॉलोनी, लसुडिय़ा अभिनवन नगर और सराफा बाजार में 4-4 लोग संक्रमित मिले।

तारीख    संक्रमित    मौत
1 सितंबर    243    04
2 सितंबर    259    04
3 सितंबर    279    05
4 सितंबर    284    04
5 सितंबर    276    03
6 सितंबर    279    03
7 सितंबर    295    06
8 सितंबर    287    05
9 सितंबर    312    05
10 सितंबर    326    06
11 सितंबर    341    07
12 सितंबर    351    07
13 सितंबर    379    05
14 सितंबर    386    04
15 सितंबर    393    06
16 सितंबर    381    06
17 सितंबर    396    06
18 सितंबर    408    07
19 सितंबर    393    07
20 सितंबर    419    06
21 सितंबर    446    04
22 सितंबर    451    07
23 सितंबर    414    08
24 सितंबर    436    07
25 सितंबर    445    07
26 सितंबर    478    07
27 सितंबर    468    06

Leave a Reply