बेटे ने किया सनसनीखेज खुलासा- कुलदीप बिश्नोई को था गले का कैंसर, अमेरिका में चला इलाज

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई को लेकर बेहद सनसनीखेल खुलासा हुआ है। यह खुलासा उनके पुत्र भव्‍य बिश्‍नोई ने किया है। भव्‍य ने बताया है कि कुलदीप बिश्‍नोई को गले का कैंसर था। उनका तीन साल तक अमेरिका में इसका इलाज चला। भव्‍य के इस खुलासे से सनसनी मच गई है।

बेटे भव्य ने कहा, इलाज के दौरान भी करते थे प्रदेश के लोगों की चिंता

कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह जानकारी दी। बता दें कि भव्‍य बिश्‍नोई ने बताया कि उनके पिता को तीन साल पहले गले के कैंसर हुआ था। उनका पिछले तीन साल तक उनका अमेरिका में इलाज हुआ था। उनका वहां दो बार गले का ऑपरेशन हुआ।

बेटे और पत्‍नी के साथ कुलदीप बिश्‍नोई।

बता दें कि कुलदीप पिछले तीन साल में वह कई बार काफी समय गायब रहे। इस पर सवाल भी उठे। भव्‍य ने कहा, वह समय हमारे लिए बेहद मुश्किल भरे थे। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान जब भी पिता से मिलते तो वह अक्सर हिसार और हरियाणा के लोगों की दुख तकलीफ के बारे में पूछते थे।

भव्य ने कहा कि पिता ने मेरी मां को हिसार के लोगों के बीच भेजा। तब लोग सोचते थे कि न जाने क्यों कुलदीप बिश्नोई हमारे बीच नहीं आ रहे हैैं। हमने काफी दिनों तक इस चीज को छुपा कर रखा, लेकिन अब आप लोग पूछ रहे हैं तो मुझे मजबूरी में बताना पड़ रहा है। मालूम हो कि कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नहीं होने के तमाम कयास लगाए जा रहे थे।
 

Leave a Reply