ब्यूटी पार्लर में युवती का मिला शव, कम नंबर आने के बाद खुद को उतारा मौत के घाट

कानपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया जनपद में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) की दुकान में 22 वर्षीय संचालिका का शव मिला है. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है. साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली के बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला नवीन नगर का है. यहां स्थित ब्यूटी पार्लर की दुकान 22 वर्षीय संचालिका का शव सोमवार को दुकान की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  दरवाजे का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला. मृतका के पिता ने उसकी पुत्री की ओर से खुदकुशी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है.

उसने जीवनलीला समाप्त कर ली

मोहल्ला नवीन नगर निवासी रामगोपाल कुशवाहा की सबसे छोटी पुत्री 22 वर्षीय राधा कुशवाहा अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी. घर के पास ही मोहल्ले में एक दुकान को किराए पर लेकर ब्यूटी पार्लर की दुकान किए हुए थी. सोमवार सुबह वह अपनी अंक तालिका लेने कॉलेज गई थी. वहां से अंकतालिका लेकर अपनी दुकान पर आ गई. दोपहर को राधा की मां दुकान पर पहुंची, तो दुकान के कमरे में दरवाजे के शीशों में से पुत्री राधा को छत के कुंडे से फांसी से लटकता देखा. वहीं,  मृतका राधा की बड़ी बहन विमला, अनीता, रीता, कुसमा व भाई ज्ञान सिंह की शादी हो चुकी है. राधा ब्यूटी पार्लर की दुकान संचालित कर अपने पिता रामगोपाल व मां लज्जावती के साथ रहकर परिवार का भरण पोषण कर रही थी. राधा के शव पर बिलखते हुए मां कह रही थी कि पढ़ाई में अच्छे नंबर न आने से उसने जीवनलीला समाप्त कर ली.
 

Leave a Reply