भाजपा सरकारों ने महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार किया काम: खन्ना 

कांगड़ा । भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भजापा महिला मोर्चा ज़िला नूरपुर की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग किया। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रेष्ठता ठाकुर ने की। बैठक में मंडल अध्यक्ष निर्मला पठानिया, विधायका रीटा धीमान एवं ज़िला के सभी बूथ पालिका, सहेली व सखी ने हिस्सा लिया। 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को आगे बढ़ने के उतने मौके नहीं देता, जितने भाजपा में मिलते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं। 
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने स्व। सुषमा स्वराज को देश की विदेश मंत्री बनाया था, लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को बनाया था। हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में महिलाओं को पर्याप्त स्थान दिया गया है, उप मुख्य सचेतक भी महिला को बनाया, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन व मेयर पद पर भी महिलाओं को स्थान दिया है। 
उन्होंने कहा भाजपा की चुनावी जीत के लिए महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगी, महिला मोर्चा 2022 के मिशन रिपीट के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा नीति में, कार्यक्रमों में, प्रशासन में या शासन में, महिलाओं को भाजपा से ज्यादा मौके कोई और राजनीतिक दल नहीं देता, भाजपा आगे बढ़ने का मौका भी देती है और सबका ख्याल भी रखती है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए खन्ना ने कहा महिलाओं को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, आज भारत खुले में शौच से मुक्त है, तो इससे जल-जनित रोग कम हुए हैं, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस मुफ्त मिलने से धुएं से होने वाली टीबी की बीमारी का खतरा कम हुआ है। 

Leave a Reply