भारत में थम गई कोरोना संक्रमण की रफ्तार? बीते 24 घंटे में 16 हजार के करीब नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है। एक दिन में जहां एक लाख के करीब मामले सामने आने लगे थे वहीं, यह आंकड़ा अब 16 हजार के करीब पहुंच गया है। बीते 24 घंटे की ही बात करें तो कुल 16,432 नए मामले देश में सामने आए हैं। कोरोना के नए मरीजों की संख्या जून में रोजोना आने वाले मामलों के बरारब है। हालांकि इस महामारी के नए रूप ने भारत सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन से आए छह लोगों में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,432 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब कोरोना के कुल 1,02,24,303 मामले हो गए हैं। वहीं, 24,900 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
केंद्र सरकार के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 252 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। अभी तक देश में कुल 1,48,153 मरीजों की जान इस महामारी ने ले ली है। भारत का रिववरी रेट कोरोना की शुरुआत के समय से ही अच्छा रहा। अब तक कुल 98,07,569 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
