भारी मात्रा में नकली अवैध शराब बरामद

गिरिडीह । गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना के सिहोडीह  में बंद पड़े  एक गोदाम में नकली अवैध शराब कारखाना का उदभेदन हुआ है। गिरिडीह एसपी सुरेंद्र झा की गुप्त सूचना के आधार पर  एसडीपीओ जीत वाहन उराँव व  उत्पाद अधीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्त्व में  देर रात छापामारी की गई।छापामारी में आर.एस की 232 पेटी शराब  बरामद हुआ है।इसके अलावा  स्प्रीट, रेपर,कॉर्क,खाली बोतल जब्त किए गए। एसडीपीओ जीत वाहन उराँव ने बताया कि  तीन  लोगों की  गिरफ्तारी भी की गई हैं । जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर नकली शराब  बनाकर बिहार भेजा जाता था। जिले में गली गली नकली शराब बनाने का कारखाना खुला हुआ है। गिरिडीह एसपी ने अबतक 2 दर्जन से अधिक नकली कारखाना को पकड़ा है।

Leave a Reply