मंत्रालय के अलमारियों, टेबल ड्राज की नई चाबियां बनेंगी

भोपाल।सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के मंत्रियों एवं अफसरों एवं अन्य कक्षों में रखी अलमारियों एवं टेबल ड्राज की नई चाबियां बनवाने जा रहा है। साथ ही इनकी मरम्मत भी की जायेगी। इसके लिये पांच लॉक सेंटर एवं रिपेयर फर्मों से दरें आमंत्रित की गई हैं जो आगामी 5 दिसम्बर को खोली जायेंगी। इस पर एक लाख रुपये का व्यय आकलित किया गया है।
इसी प्रकार, जीएडी मंत्रालय में मंत्रीगणों एवं अफसरों के कक्षों से निकाली गई रिवाल्विंग चेयरों की मरम्मत भी करायेगी एवं उसके पाट्स बदलवायेगी। इस पर भी करीब एक लाख रुपये व्यय आयेगा एवं इच्छुक फर्मों से मंगाई गई दरें भी 5 दिसम्बर को ओपन की जायेंगी। इसके अलावा मंत्रालय में मंत्रीगणों एवं अफसरों के कक्षों में रखी कुशन कुर्सियोंं एवं सोफासेट तथा कारपेट भी करीब एक लाख रुपये लागत से ड्रायक्लीन किये जायेंगे और इसके लिये फर्मों से मांगी गईं दरें भी 5 दिसम्बर को खोली जायेंगी।

Leave a Reply