मध्य प्रदेश में बढ़े नौ लाख मोबाइल उपभोक्ता

भोपाल । भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राइ) ने नवंबर 2020 की मासिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर से नवंबर के बीच मध्य प्रदेश में नौ लाख से अधिक नए मोबाइल उपभोक्ता जुड़े हैं, जबकि वायर लाइन (लैंडलाइन) उपभोक्ताओं की संख्या में 23 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आवेदन प्रस्तुत किए। लॉकडाउन और रोना संक्रमण के चलते लंबे समय से स्कूल-कॉलेज बंद जैसे हैं। इस कारण विश्वविद्यालय, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर ऑनलाइन तरीकों से ही पढ़ाई कराई जा रही है। दूसरी ओर कॉर्पोरेट क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम भी चल रहा है लिहाजा, मोबाइल व लैंडलाइन के उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लैंडलाइन कनेक्शन के जरिए उपभोक्ता इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।
तीन माह में बढ़ी संख्या
वायरलेस (मोबाइल) उपभोक्ता-
सितंबर- 7,57,84637
अक्टूबर- 7,59,60364
नवंबर- 7,67,16467
कुल बढ़े- 9,31,830
वायरलाइन (लैंडलाइन) उपभोक्ता
सितंबर- 6,59,795
अक्टूबर- 6,71,818
नवंबर- 6,82,903
कुल बढ़े- 23,108
राज्यवार मोबाइल उपभोक्ता
उत्तर प्रदेश 16 करोड़
महाराष्ट्र 12.85 करोड़
आंधप्रदेश 8.74 करोड़
बिहार 8.46 करोड़
तमिलनाडु 08 करोड़
मध्य प्रदेश 7.67 करोड़
कर्नाटक 6.73 करोड़
गुजरात 6.75 करोड़
राजस्थान 6.50 करोड़
दिल्ली 5.28 करोड़
सबसे अधिक लैंडलाइन कनेक्शन
महाराष्ट्र 43.63 लाख
कर्नाटक 21.74 लाख
तमिलनाडु 19.42 लाख
आंधप्रदेश 13.80 लाख
गुजरात 9.64 लाख
उत्तर प्रदेश 7.36 लाख
मध्य प्रदेश 6.82 लाख
राजस्थान 4.66 लाख
दिल्ली 3.29 लाख
बिहार 1.22 लाख

Leave a Reply