मनीष सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षा मंत्री को दिल्ली के स्कूल का दौरा करने का भेजा आमंत्रण पत्र

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के अपने समकक्ष जीतू वाघाणी को दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है. आम आदमी पार्टी  की गुजरात इकाई के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक दिन पहले सिसोदिया ने शिक्षा प्रणाली पर खुली बहस के लिए वाघाणी को चुनौती दी थी. आम आदमी पार्टी के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वाघाणी से मिलने और निमंत्रण पत्र सौंपने के लिए दिन में राज्य सचिवालय का दौरा किया, लेकिन उनसे कहा गया कि मंत्री अपने कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं.

आप ने कहा कि वह अगले सप्ताह सोमवार को मंत्री से मिलने और निमंत्रण सौंपने का एक और प्रयास करेगी. आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि सिसोदिया ने वाघाणी, अन्य भाजपा नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से किसी भी स्कूल में आने के लिए आमंत्रित किया है.

 

Leave a Reply