मनोहर सरकार ने किया व्‍यापक प्रशासनिक फेरबदल, आठ जिलों के डीसी सहित 20 अफसर बदले

 हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत कुल 20 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें आठ जिलों फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी, सिरसा, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के डीसी बदले गए हैं। जल्द ही कुछ और जिलों के डीसी और एसपी बदले जाने की संभावना है।

सरकार ने चुनाव से पहले किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले

प्रदेश सरकार ने सोमवार रात एक एचसीएस और 19 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिन आठ जिलों के डीसी बदले गए हैं, उनमें कई स्थानों पर नगर निगम के आयुक्त के तौर पर काम कर रहे आइएएस अधिकारियों को डीसी लगाया गया है। राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान हटाए गए फरीदाबाद के डीसी अतुल कुमार को दोबारा इसी जिले में डीसी के तौर पर तैनात कर दिया है। एक बूथ पर धांधली का वीडियो वायरल होने के बाद डीसी अतुल कुमार को हटाकर अशोक कुमार गर्ग को नियुक्त किया गया था।

 

फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी, सिरसा, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के डीसी बदले

आइएएस अधिकारी अशोक कुमार सांगवान को गुरुग्राम का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। सीनियर आइएएस अनुराग अग्रवाल को हिसार के मंडलायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। भिवानी के डीसी अंशज सिंह को शालीन के स्थान पर सोनीपत का नया डीसी नियुक्त किया गया है। सुजान सिंह भिवानी के नए डीसी होंगे।

 

फरीदाबाद के निवर्तमान डीसी अशोक गर्ग को सिरसा का नया डीसी लगाया गया है। रोहतक नगर निगम के आयुक्त आरएस वर्मा को जिले का डीसी नियुक्त किया गया है। आइएएस अधिकारी यशपाल पलवल के नए डीसी होंगे। जगदीश शर्मा को महेंद्रगढ़ और मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव यशेंद्र सिंह को रेवाड़ी का डीसी बनाया गया है।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

 

    नाम –               मौजूदा पद  –                                  नया पद

1. विनय सिंह  – कमिश्नर हिसार डिविजन – वन विभाग के सचिव और गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त।

 

2. यश गर्ग – डीसी रोहतक – निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग एवं सलाहकार नागरिक उड्डयन विभाग।

3. अशोक कुमार शर्मा – डीसी रेवाड़ी – परियोजना निदेशक हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद।

 

4. मनी राम शर्मा – डीसी डीसी पलवल – रजिस्ट्रार सहकारी समितियां।

5. महेश्वर शर्मा – विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन – निदेशक प्राथमिक शिक्षा।

 

6. गरिमा मित्तल – डीसी महेंद्रगढ़ – एमडी हरियाणा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम।

7. प्रभजोत सिंह – डीसी सिरसा – निदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार।

 

8. यशेंद्र सिंह – विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय – डीसी रेवाड़ी।

9. शालीन – डीसी सोनीपत – निगम आयुक्त रोहतक।

10. वीरेंद्र कुमार दहिया – अतिरिक्त निदेशक परिवहन – परिवहन आयुक्त हरियाणा।

11. कृष्ण अभीर – विशेष सचिव आर्काइव – नगर निगम आयुक्त हिसार।

Leave a Reply