मरीज की मौत पर हंगामा, बाथरूम में छुप डॉक्टरों ने बचाई जान

लखनऊ । केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर उपद्रव किया। हंगामा कर रहेें लोगों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों को दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद तीन थानों की पुलिस लारी कार्डियोलॉजी पहुंची, परंतु इसके बाद भी लारी के जिम्मेदार अफसर मौके पर नहीं पहुंचेl गुस्साए डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया l आईसीयू से लेकर वार्ड तक में कोई भी डॉक्टर नहीं था। जिसकी वजह से बिना इलाज भर्ती गंभीर मरीजों की सांसें उखड़ने लगी।
गौरतलब है कि खदरा निवासी सायरा बानो को रात में दिल का दौरा पड़ने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर लारी कार्डियोलॉजी पहुंचेl परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने मरीज को देखने में लापरवाही बरती, जिसकी वजह से मरीज की मौत हो गईl वहीं, डॉक्टरों ने परिवारजनों को बताया कि मरीज ब्रांडेड हालत मे थीl मरीज को अस्थाई पेसमेकर लगाया गया, इसके बाद परिजन संतुष्ट नहीं हुएl 
बाद में उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर डॉक्टर कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, परंतु वह नहीं माने और देखते ही देखते परिसर में 50 से ज्यादा तीमारदार जुट गए और हंगामा तोड़फोड़ शुरू कर दीl तीमारदारों के हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागे, दो डॉक्टर तो बाथरूम में छुप गए। इस पर तीमारदारों ने दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों के हंगामे और बवाल को देखते हुए तीन थानों की पुलिस बुलाया। पुलिस वालों ने किसी तरह तीमारदारों को समझा-बुझाकर घर भेजा l इधर, मारपीट से नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दियाl रात करीब 3:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक इमरजेंसी सेवाएं बहाल नहीं हो सकी l इस की वजह से आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की सांसें उखड़ने लगी और बिना इलाज मरीज तड़पते रहेl उन्हें देखने वाला कोई नहीं था l 6 नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ पूरे लारी कार्डियोलॉजी में तैनात थेl

Leave a Reply