महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

जयपुर । प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने आज अपनी मुकम्मल टीम के सदस्यों की घोषणा करते हुए 30 उपाध्यक्ष और 45 महासचिव, 31 प्रदेश सचिव बनाए है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाते हुए सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया गया है इसकी जानकारी स्वयं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रेयाज ने दी।
कार्यकारिणी में 7 पूर्व अध्यक्षों को भी जगह दी गई है महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकारिणी में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को फिर से मौका देते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है. साथ ही महासचिव और सचिव के पद पर नये चेहरों को भी मौका दिया गया है. इसके साथ ही एक दर्जन जिलों में नई अध्यक्ष महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इनमें टोंक, बांसवाड़ा, जयपुर हेरिटेज, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर देहात ए, झुंझुनू, करौली, पाली और अलवर शहर शामिल हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि जयपुर ग्रेटर, जोधपुर ग्रामीण, अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण, डूंगरपुर और भरतपुर में जल्द नये अध्यक्षों के नाम घोषित किये जायेंगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने जयपुर शहर के दो नगर निगमों जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर को ध्यान में रखते हुए इस बार दो अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है. जयपुर हेरिटेज में नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है जबकि ग्रेटर में जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। कार्यकारिणी में खास यह रहा कि वरिष्ठ दिग्ग नेत्रियों को भी कार्यकारिणी में एक्जियूटिव मेम्बर के तौर पर शामिल किया गया है इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल, गिरिजा व्यास, प्रभा ठाकुर, मंत्री ममता भूपेश, शंकुतला रावत और अरूणा स्वामी को शामिल किया गया है।
