महिला ने जहर खाया छात्रा ने फांसी पर झूली

ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी में रहने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।जानकारी के अनुसार डबरा थाना क्षेत्र में रहने वाली नर्मदा बाथम 40 वर्ष पत्नी कल्लू बाथम ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्वालियर थाने के राय कॉलोनी में रहने वाली निशा16 वर्ष पुत्री दामोदर राय ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और शव को पीएम के मामले की जांच शुरू कर दी है।
