महिला से दुष्कर्म कर वीडियों वायरल करने वाले तीन लोगों पर मामला दर्ज

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के परिच्छा गांव में महिला खेत पर जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ४० साल की महिला  ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब दस दिन पूर्व वह खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी बाइसराम यादव मिला। आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसी दौरान आरोपी बीरू यादव और ऊदल यादव ने उसका मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइसराम यादव, वीरू यादव और ऊदल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।

Leave a Reply