मायावती के लिए अब एक सपना होगा सीएम बनना: BJP विधायक

बलिया. अपने बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) ने शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायवती पर निशाना साधा. सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए अब सपना होगा. न्यूज18 से बातचीत में बीजेपी विधायक ने कहा कि भाजपा के चलते मायावती मुख्यमंत्री बन गई थी, नहीं तो कभी नहीं बन पाती. उन्होंने कहा कि भविष्य में उनको अब सीएम बनने का सपना भी नहीं देखना चाहिए. बता दें कि मायावती तीन बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं हैं.
इससे पहले 29 अक्टूबर को बलिया जिले के बैरिया (Bairiya) क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने सोमवार की शाम अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि यह कानून नहीं बना तो देश अशांत हो जायेगा और राष्ट्र विरोधी ताकतें सिर उठाने लगेंगी.
आपको बता दें कि बता दें कि भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा विधायक बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राम किशोर पर एक अवर अभियंता के स्थानांतरण के लिये दबाव बना रहे थे. वहीं वायरल ऑडियो में बीजेपी विधायक राम किशोर को अपशब्द और धमका रहे हैं.
इससे पहले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee) पर आरोप लगाया था. उन्होंने ममता पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपनी भाषा और भाव बदल दें , वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जैसा ही होगा.
