मुंबई में लोकल ट्रेनों पर पथराव, चार घायल

मुंबई। मुंबई में मध्य और हार्बर लाइनों पर चलती लोकल ट्रेनों में मंगलवार को पथराव की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है. प्राप्त खबर के मुताबिक मध्य रेल के कुर्ला और टिटवाला स्टेशनों के पास तथा हार्बर मार्ग पर तिलक नगर के पास लोकल ट्रेनों पर पथराव की की घटना हुई. इस घटना में रत्नदीप शिवे, राजेश पवार, अजय कहर और तौसीफ खान घायल हुए हैं. मालूम हो कि 6 दिन पहले मध्य रेल पर चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना में मोहम्मद अहमद (27) और प्रभाकट भाटे (55) को चोट लगी थी. पत्थरबाजी की एक अन्य घटना में लोकल से सीएसएमटी की ओर आ रहे नवल डाक में काम करने वाले 55 वर्षीय प्रभाकर घायल हो गए थे.  

Leave a Reply