मुख्यमंत्री के निर्देश पर फसल खराबे का जायजा ले रहे मंत्री

जयपुर । पिछले दिनों राज्य में आये आंधी, तूफान, बारिश के चलते किसानों की खड़ी फसलों का बहुत नुकसान हुआ है उस नुकसान को देखने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कैबिनेट के दो मंत्रियों अल्पसख्यंक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को क्षेत्र में जाकर जायजा लेने के लिए मुकर्रर किया है।
राज्य सरकार के दोनों मंत्री नहरी क्षेत्र के दौरे पर रहे. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी जहां नाचना क्षेत्र के दौरे पर रहे, वहीं अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने रामगढ़ क्षेत्र का दौरा किया जैसलमेर जिले के नहरी क्षेत्र में बीते दिनों तूफानी आंधी से हुए नुकसान का जायजा लेने राजस्थान सरकार के दो मंत्री रामगढ़ के नहरी क्षेत्र में पहुंचे और किसानों से रूबरू हुए. दोनों ही मंत्री अलग अलग समय मे एक ही स्थान पर पहुंचे. कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद नहरी क्षेत्र के डिच माईनर पर पहुंचे. मुरब्बों में खराब हुई फसल को देखा और किसानों से जानकारी हासिल की। किसानों ने बताया कि तूफानी आंधी ने मुरब्बों में खड़ी और काटकर रखी गई फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी पूरी सहायता करेगी.अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने रामगढ़ क्षेत्र में आए तूफानी अंधड़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा किसानों से रूबरू हुए. इसके साथ ही उन्होंने सतारवाला, 40 आरडी, कुछड़ी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर तूफानी अंधड से हुए फसल नुकसान के संबंध में किसानों से मुलाकात की और जानकारी ली। उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द वस्तुस्थिति का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया. इस दौरान नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला एवं कलेक्टर आशीष मोदी भी साथ थे. वहीं, राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव ने नाचना क्षेत्र में तीन दिन पहले आए तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया. राजस्व मंत्री तूफानी आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा. वे खेतों में पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए. उन्होंने किसानों से बात की, जिसके बाद राजस्व मंत्री ने किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है. इसके लिए ही सरकार ने हमे आप लोगों के बीच भेजा है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि फसल खराबे से प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद व जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके।

Leave a Reply