अलवर में पुलिसकर्मी ने किया कोचिंग छात्रा से रेप, आरोपी ‎गिरफ्तार

अलवर । अलवर में एक पु‎लिस कर्मी द्वारा शादी का झांसा देकर को‎चिंग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले की ‎शिकायत ‎मिलने के बाद पु‎लिस ने आरोपी को ‎गिरफ्तार कर ‎लिया है। जानकारी के मुता‎बिक एक कोचिंग छात्रा ने पुलिस कांस्टेबल मंगतूराम पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि यहां कांस्टेबल ने उसे अपने झांसे में ले लिया था।‎ ‎फिलहाल पु‎लिस ने आरोपी को ‎गिरफ्तार कर जेल भेज ‎दिया है और जांच शुरु कर दी है। बता दें ‎कि पु‎लिसक‎र्मियों द्वारा महिलाओं से यौन शोषण और रेप करने का चौथा मामला है। इससे पहले, तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इन वारदातों से अलवर पुलिस शर्मसार है। इससे पहले अलवर के खेड़ली थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर भरत सिंह ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर प्राथमिकी दर्ज कराने आई पीड़िता से थाना परिसर में बने आवास में तीन बार रेप किया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी एसआई भरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं इससे पहले अलवर के अरावली विहार थाने के सहायक उप निरीक्षक रामदीप गुर्जर पर शादी का झांसा देकर महिला से रेप का आरोप लगा था। उसे भी बर्खास्त कर दिया गया है। हाल ही में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नरेशपाल भिवाड़ी इलाके में एक महिला के घर में घुस गया था और उसके साथ बदतमीजी की थी। महिला की रिपोर्ट पर उसे भी गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Leave a Reply