मेडिकल कालेज शिवपुरी में लापरवाही की हदें पार

मेडिकल कालेज शिवपुरी में लापरवाही की हदें पार
शिवपुरी में लगभग दो सौ करोड रूपये की लागत से मेडिकल कालेज बनने के बाद लोगों को आशा थी कि यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी, लेकिन इन उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस मेडिकल कालेज में बीते कुछ रोज पहले शुरू किये गये कोरोना आईसोलेशन वार्ड और आईसीयू वार्ड में मरीजों के साथ बरती जा रही लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां पर शिवपुरी जिला चिकित्सालय से रैफर की गई एक महिला की बीते गुरूवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के पति मनोज गौड ने बताया कि उसकी पत्नी को 27 अप्रैल को जिला चिकिल्सालय से यहां रेफर किया गया था। मेडिकल कालेज में उसकी पत्नी दरवाजे पर पडी रही, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। जैसे-तैसे कलेक्टर के दखल से पत्नी को भर्ती कराया, लेकिन दो दिन यहां पर चले इलाज में बरती गई घोर लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हो गई। इस मामले में आयोग ने अधीक्षक, मेडिकल कालेज अस्पताल, शिवपुरी से प्रतिवेदन मांगा है।
