युवती को Instagram पर हुआ युवक से प्यार, फिर शादी के बाद पति ने रख दी ऐसी डिमांड

Mobile पर Instagram चलाने के दौरान चब्बेवाल निवासी युवती की दोस्ती एक युवक से हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों के परिजनों ने उनकी शादी करा दी, लेकिन युवती के मुताबिक शादी के बाद पति Night club जाने लगा और किसी अन्य युवती के साथ बातचीत करने लगा। विरोध करने पर वह दहेज की मांग करने लगा और उसे घर से निकाल दिया। युवती ने अब मामले की शिकायत चब्बेवाल पुलिस में दी है।
युवती के मुताबिक Instagram पर उसकी मुलाकात अजनाला निवासी युवक से हुई। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद दोनों के बीच Mobile पर भी बातचीत होने लगी। उनके बीच की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती ने परिजनों को बताया। दोनों के परिवारों ने रिश्ते पर सहमति जताई।
युवती के मुताबिक दोनों के बीच जब रिश्ते की बातचीत हुई तो उसके परिवार वालों ने लड़के वालों को साफ कह दिया था कि वह दहेज नहीं दे सकेंगे। लड़के वाले मान गए और शादी हो गई। शादी के एक हफ्ते बाद ही ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। उसकी सास व ससुर उसे दहेज लाने के लिए कहने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पति करता था किसी और लड़की से बात
युवती ने बताया कि उसका पति उसे धोखे में रखकर किसी अन्य लड़की से बात करता है। इस दौरान उसने उसका Mobile चेक किया तो उसमें सारा मामला साफ हो गया। जब इसके बारे में उसके पति को भनक लग गई कि उसे सब कुछ पता चल गया है तो वह भी उसे परेशान करने लगा। बात-बात पर वह उसे डांटने लगा। पहले उसके पति ने कभी दहेज के लिए नहीं कहा था, लेकिन बाद में वह भी दहेज के लिए परेशान करने लगा और मारपीट के बाद घर से निकाल दिया।
Night club भी जाता था पति
ज्योति ने बताया कि उसका पति अक्सर Night club भी जाता था। वह दोस्तों के शराब भी पीने लगा था।
