योगी सरकार ने छात्रों की दी बड़ी राहत, 20 मई तक सभी बोर्ड एग्जाम स्थगित

लखनऊ : कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार (UP Government) ने बड़ा निर्णय लेते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को राहत दी है. यूपी सरकार ने प्रदेश में सभी बोर्डों की सभी परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी हैं. अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा ने सभी जिलों को आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड के साथ ही संस्कृत, मदरसा समेत यूपी के सभी बोर्ड की परीक्षा स्थगित का आदेश जारी किया है. बता दें सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पहले ही स्थगित हो चुकी हैं.
 

Leave a Reply