राजकोट के आजी-2 डेम से 70 एमसीएफटी पानी छोड़ने का ऐलान

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बारिश में विलंब को देखते हुए राजकोट के आजी-2 डेम से पानी छोड़ने का ऐलान किया है| आजी-2 से 70 एमसीएफटी पानी छोड़ा जाएगा और यह पानी राजकोट जिले के 8 गांवों को मिलेगा| जिसका उपयोग सिंचाई और घासचारा के लिए होगा| मुख्यमंत्री के इस फैसले से राजकोट के निचले इलाकों के अडबालका, गढ़डा, बांघी, नारणका, खंडेरी, उकरडा, दहींसरडा और कोठारिया के करीब 2000 एकड़ को लाभ मिलेगा|

Leave a Reply