राजपूत क्षत्रिय महासभा की महिलाओं ने मनाया तीज मिलन कार्यक्रम 

बिलासपुर । राजपूत क्षत्रिय महासभा पंजीयन क्रमांक १२८२ के महिला मंडल, युवा मंडल उपसमिति की ओर से तीज मिलन का कार्यक्रम महाराणा प्रताप भवन बंधवापारा सरकण्डा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  सभी ने महाराणा प्रताप की आरती करते हुए की। कार्यक्रम में अतिथि कृष्णा सिंह रहे। जिनका स्वागत सम्मान समाज के लोगों ने लिया। इसके बाद भजन-कीर्तन करते हुए समाज की महिलाओं ने भगवान शंकर व माता पार्वती के भजन गाए। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, बच्चों का कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, १ मिनट का सूची बनाओ प्रतियोगिता, हाउजी, चिट अनुसार अभिनय कर पहचान करने का विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़ में अलका सिंह, कावेरी सिंह, सारिणी सिंह मौली विजेता रहीं। एक मिनट खेल में प्रतिमा सिंह, ज्योति सिंह को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को शृंगार सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह, अजय क्षत्री, शक्ति सिंह, विजय लक्ष्मी क्षत्री, वीणा सिंह, उत्तरा सिंह, ज्योति सिंह, मीनाक्षी सिंह, सोनाली सिंह, रानू सिंह, माधवी सिंह, पुष्पा सिंह, अर्चना सिंह, वंदना सिंह, लता सिंह, देवकी सिंह, इंद्राणी सिंह, सुरुचि सिंह, शकुंतला सिंह, अंजनी सिंह, प्रभा राजपूत, हेमलता राजपूत, मिथला सिंह, पंछी सिंह, विनीता सिंह, अलका सिंह, किरण सिंह, आशा ठाकुर, सीमा सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें आगामी ६ अक्टूबर को महाअष्टमी के दिन मातारानी की महाआरती व डांडिया कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply