राजस्थान: चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान

अलवर. राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले के भिवाड़ी में शनिवार की रात एक चलती कार में आग (Fire in The Moving Car) लग गई. इससे पहले की कार चालक कुछ समझ पाता अचानक लगी आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी. चंद मिनटों में कार आग का गोला बन गई. कार में आग लगने के बाद कार चालक (Car driver) ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचा ली. इस घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां (Fire brigade) मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वहीं अभी तक कार में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.
जलती कार से कूदकर चालक ने बचाई जान
घटना भिवाड़ी (Bhiwadi) के बाबा मोहनराम मेले के परिक्रमा मार्ग की है. यहां शनिवार की रात करीब 11 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई. कार चालक को सोचने समझने का मौका तक नहीं मिला. हालांकि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली. कार में जिस वक्त आग लगी, उस समय कार चालक ड्राइव करते हुए चोपानकी से भिवाड़ी आ रहा था. गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय कार चालक के अलावा कार में कोई और मौजूद नहीं था.आग लगने के कारणों को नहीं हुआ खुलासा
कार को जलता हुअ देखकर लोगों ने फायर स्टेशन (Fired Station) को जानकारी दी. कार की आग पर काबू करने के लिए जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आग की वजह से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, लेकिन कार में आग किस कारण से लगी इसका खुलासा खबर लिखने तक नहीं हो पाई है.
