IIM में आज फिर लगी योगी सरकार की पाठशाला, टीम वर्क पर मंथन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उनकी सरकार के मंत्री रविवार को सुबह 9 बजे आईआईएम (IIM) लखनऊ (IIM Lucknow) में क्लास करने पहुंचे है. योगी के मंत्री आईआईएम लखनऊ में सुशासन, प्रबंधन, कौशल, जनभागीदारी और नेतृत्व का पाठ पढ़ेंगे. क्लास के दौरान मंत्री सवाल भी पूछ सकेंगे. लंच के बाद मंत्री फिर क्लास में पढ़ने के लिए पहुंच जाएंगे. क्लास समाप्त होने के बाद मंत्रीगण कुछ किताबें, साहित्य और कुछ 'होमवर्क' के साथ घर लौटेंगे. यह दूसरा मौका होगा जब यूपी की कोई सरकार अपने मंत्रियों को देश के श्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान में शुमार आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाएगी.

1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य-सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लक्ष्यों को कैसे प्राप्त कर सकते है, इस लिए टीम वर्क जरूरी है. आज इसलिए यह बैठक हो रही है. मुझे विश्वास है जब आईआईएम जैसी संस्थान के साथ मिल कर एक बड़ी दिशा में काम के सकते है. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण सकारात्मक रहा. अब 22 सितंबर को दुबारा बैठेंगे. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में भी ये आईआईएम की कार्यशाला उपयोगी साबित होगी.
विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल 

नए मंत्रियों से बेहतर परिणाम और पुरानों को अपडेट करने के लिए योगी सरकार के कहने पर आईआईएम लखनऊ ने 3 दिन का विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल 'मंथन' तैयार किया है. आईआईएम की इस क्लास में प्रोफेसर ने योगी सरकार के मंत्रियों को साथ काम करने, बेहतर परिणाम लाने और अच्छा लीडर बनने के नुस्खे बताएंगे. वहीं मंत्रियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर सिखाया गया कि वह कैसे साथ चलकर बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं.

पढ़ाई के बाद मंत्रियों को दिया जाएगा होमवर्क
आईआईएम के सूत्रों के अनुसार, ट्रेनिंग प्रोग्राम को इस तरह से तैयार किया गया है कि मंत्रियों को विषय को व्यवहारिक ढंग से समझाया जा सके. ट्रेनिंग प्रोग्राम में टॉस्क, सवाल-जवाब और समूह चर्चा के भी सत्र रखे गए हैं. इसके लिए मंत्रियों को अलग-अलग समूह में बांटा गया है जिससे टीम-वर्क के रूप में काम करने की उनकी दक्षता आंकी जा सके. सुबह 9.40 से 10.45 का पहला आईआईएम की निदेशक प्रोफेसर अर्चना शुक्ल का होगा, जिसमें प्रोफेसर पुष्पेंद्र प्रियदर्शी और प्रोफेसर निशांत उप्पल भी उनका साथ देंगे.

Leave a Reply