रामलीला आज से तैयारियां अधूरी  

अलीगढ़ । संस्कार भारती के जिला संयोजक भुवनेश आधुनिक के अनुसार आज  से रामलीला प्रारंभ हो रही है और नगर निगम की तैयारियां अभी भी अधूरी है रामलीला ग्राउंड के संपर्क मार्ग और नौरंगाबाद ओवरब्रिज की सड़कों के गड्ढे अभी तक नहीं भरे गये । अलीगढ़ के महापौर मोहम्मद फुरकान का ध्यान बिल्कुल भी नही है और ना ही प्रशासन ने इस ओर कदम बढ़ाया है । संस्कार भारती के जिला संयोजक भुवनेश आधुनिक ने इन गड्ढों को शीघ्र भरवाने की मांग नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की है। 

Leave a Reply