राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 मई 2020)

मेष: मेष राशि के जातकों को कुछ भी फैसला करते समय अपने अंतर्मन की जरूर सुननी चाहिए। वहीं से आज आपको सही गाइडेंस मिलेगा। दूसरों पर ज्यादा विश्वास करना आज ठीक नहीं है। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ दिन है। लोगों के साथ आपकी बातचीत बहुत प्रभावी रहेगी।

 

वृषभ: वृष राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत के बलबूते सफलता म‍िलेगी। आज क‍िसी बड़े-बुजुर्ग की मदद से आपको संपत्ति में लाभ म‍िल सकता है। साझेदारी में आज आपका पुराना अनुभव आपके लिए सहायक रहेगा। रुपये-पैसों के मामले में ऊपरवाला आज आपके साथ है।

 

मिथुन:मिथुन राशि के जातकों के कामकाज में आज स्थायित्व नहीं रहेगा। परिस्थितियों के वशीभूत होकर कुछ जातक गलत दिशा में बढ़ने की चेष्टा करेंगे। लेकिन आत्मसंयम रखें किसी भी अनैतिक कार्य के दूरगामी बुरे परिणाम आपको सहन करने पड़ सकते हैं। धन प्राप्ति से ज्यादा खर्च होने का योग है।

 

कर्क: कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में दूसरों से वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस समय आपका सारा ध्यान ज्यादा से ज्यादा कमाई की तरफ रखेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में भी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लिए प्रयास करने पर जरूर लाभ होगा।

 

सिंह: सिंह राशि के जातकों को सभी काम बहुत सोच-विचार कर करना चाहिए। सोशल मीडिया का उपयोग और आपका कम्युनिकेशन स्किल आपको कार्यक्षेत्र में दूसरों से आगे रखेगा। आत्मविश्वास को बनाए रखें। समुचित मात्रा में धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। यह आप पर निर्भर करेगा कि कितना आप उन्हें अपने पक्ष में कर पाते हैं।

 

कन्या: कन्या राशि के लोग लोगों का आज घर में मन नहीं लगेगा। ज्यादा फोकस काम की तरफ ही होगा। बौद्धिक क्षमता कार्य क्षेत्र में आपको मान- सम्मान दिलाएगी। धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। भूमि से जुड़ा हुआ पुराना विवाद आज खत्म होने के योग हैं।

 

तुला: तुला राशि के जातकों को अपने कामकाज से संबंधित जरूरी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। प्रतिद्वंदी आपका फायदा उठा सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल प्राप्ति होगी। ज्यादा प्रयास और ज्यादा कमाई की संभावना है। खर्च करते समय ध्यान रखें।

 

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। सभी ग्रह-नक्षत्र आपके काम को सफल बनाने के लिए सहयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। षड्यंत्र से आज आपको बचना चाहिए। धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना है। खर्च को नियंत्रित रखने का प्रयास करें।

 

धनु: धनु राशि के जातकों का यह समय जमीनी हकीकत से जुड़कर प्रैक्टिकल निर्णय लेने का है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के लिए भी समय उत्तम है। खर्चों को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

 

मकर: मकर राशि के जातक कामकाज में दूसरों की मदद करेंगे। इसके बदले में उन्हें भी सहयोग मिलेगा और मिल-जुलकर सभी के लिए तरक्की व सीखने के नए अवसर उपलब्ध होंगे। धन प्राप्ति के अच्छी संभावनाएं हैं। भाग्य का सहयोग मिल रहा है।

 

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज समय के हिसाब से अपने आप को ढाल लेना है। जिद पर अड़ कर कोई लाभ नहीं होगा। सोच ऊंची होना अच्छा है। लेकिन परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर समय है। समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

 

मीन: मीन राशि के जातक आज अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन है। सभी ओर से सफलता और मान-सम्मान मिलने का योग है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर है। अपनी कमाई को भविष्य के लिए सहेजना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Leave a Reply