राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 अक्टूबर 2020)

मेष राशि – स्थानांतरण, विवाद, लाभ किन्तु शारीरिक कष्ट होगा, मनोविनोद बनेगा।
वृष राशि – कुसंग से हानि, यात्रा से कष्ट, विवाद तथा रोग आदि का भय बना रहेगा।
मिथुन राशि – घर में शुभ कार्य होंगे, धार्मिक यात्रा होगी, स्वजन सुख, उत्सव में सम्मिलित होवेंगे।
कर्क राशि – मित्रों से लाभ, घर बदलने का योग बनेगा तथा राजनीति से प्रेरित कार्य अवश्य होंगे।
सिंह राशि – पदोन्नति होगी, विद्या बाधा, शरीर कष्ट होगा, व्यय होगा, व्यर्थ हानि हो।
कन्या राशि – मनोबल से अति हर्ष होवे, व्यवसाय में लाभ होवे, रुके कार्य अवश्य बन जायेंगे।
तुला राशि – पारिवारिक उत्तर दायित्व की वृद्धि होगी, आमोद-प्रमोद में विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि – मानसिक तनाव आकस्मिक बढ़ेगा तथा स्वजनों की सहानुभूति अवश्य होगी।
धनु राशि – व्यवसाय की उन्नति से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, व्यवस्था में ध्यान दें।
मकर राशि – विलास सामग्री का संचय होगा, अधिकारी वर्ग की कृपा का लाभ अवश्य ही मिलेगा।
कुंभ राशि – इष्ट मित्रों से आवश्यक सहयोग मिले, उत्तम लाभ के योग बनेंगे, व्यवसाय उत्तम हो।
मीन राशि – गृह-कलह, हीन-मनोवृत्ति, शरीर पीड़ा, परेशानी बनेगी, कार्य व्यवसाय उत्तम होगा।
 

Leave a Reply