रेल यात्री ध्यान दें! 1 मई से ट्रेन टिकट रिजर्वेशन से जुड़ा ये नियम बदल जाएगा

भारतीय रेलवे (Indian Railways) अपने यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है. ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट बुक कराते समय आपने जिस बोर्डिंग स्टेशन को चुना है, लेकिन बाद में इस स्टेशन को बदलवाना चाहते हैं, तो अब 1 मई से यह काम आसानी से हो जाएगा. लेकिन इसमें एक शर्त भी है. रेलवे का कहना है कि इस टिकट पर कैंसल कराने पर रिफंड नहीं मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि आगामी 1 मई से रेलवे के टिकटिंग से जुड़े नियमों में कई बदलाव होने वाले हैं. 1 मई से ट्रेन के चार्ट बनने से चार घंटे पहले तक आप अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलवा सकेंगे. अभी इसे सिर्फ 24 घंटे पहले तक ही बदला जा सकता है. यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव किया जाता है, तो टिकट कैंसिलेशन पर उसे पैसा रिफंड नहीं दिया जाएगा.
टिकट के बाद भी बोर्डिंग स्टेशन चेंज -अगर आपने टिकट बुक कराते समय बोर्डिंग स्टेशन का चयन किया है, लेकिन बाद में आप इसमें बदलाव करना चाहते हैं. तो आप 1 मई से यह बदलाव दोबारा भी कर सकते हैं. जबकि अभी टिकट बुकिंग के दौरान बोर्डिंग स्टेशन का चयन करने के बाद दोबारा बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव नहीं किया जा सकता है.
इस संबंध में रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की अवधि को 24 घंटे से 4 घंटे किया है. 1 मई से ट्रेन चलने के 4 घंटे पहले तक बोर्डिंग में बदलाव कर सकेंगे.
टिकट बुक कराने वाले यात्री ट्रेन के प्रस्थान समय से 24 घंटे पहले तक ऑनलाइन बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं. अगर किसी यात्री ने एक बार बोर्डिंग में बदलाव किया है तो वह फिर पुराने बोर्डिंग प्वाइंट से ट्रेन नहीं पकड़ सकता.
अगर यात्री बोर्डिंग प्वाइंट चेंज करने के बाद पुराने स्टेशन से ही यात्रा कर रहा है तो उसे दोनों स्टेशन के बीच का किराया चुकाना होगा. र्डिंग प्वाइंट में केवल एक ही बार बदलाव किया जा सकता है.बोर्डिंग स्टेशन को प्रस्थान समय से 24 घंटे पहले तक बदला जा सकता है.अगर टिकट सीज कर दिया गया है तो बोर्डिंग प्वाइंट चेंज करना मान्य नहीं है. कल्प ऑप्शन लेने वाले पीएनआर नंबर पर बोर्डिंग प्वाइंट चेंज नहीं किया जा सकता. ई-टिकट पर ऑनलाइन बोर्डिंग प्वाइंट चेंज करने का विकल्प नहीं मिलता.तत्काल बुकिंग टिकट पर भी बोर्डिंग प्वाइंट चेंज करने का ऑप्शन नहीं होता.
ऐसे उठाएं नई सर्विस का फायदा-बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए यात्री को रिजर्वेशन काउंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे इंक्वायरी नंबर-139 पर कॉल और मैसेज तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी बोर्डिंग बदल सकते हैं.
