ट्रेन में जहर खुरानी के शिकार हुए सात तीर्थयात्री, आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपी

रेलवे प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री सावधानी नहीं बरतते. इसका खामियाजा उन्हें जहरखुरानी का शिकार होकर उठाना पड़ता है. ऐसा ही मामला भरतपुर में गोगामेडी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के साथ देखने को मिला, जहां एक युवक-युवती ने ट्रेन में कोल्डड्रिंक में नशीला पिलाकर सात लोगों को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार भरतपुर के ब्रजनगर रेलवे स्टेशन पर गोगामेडी से दर्शन कर ट्रेन से लौट रहे तीर्थयात्रियों से लूट का मामला सामना आया है. बताया जा रहा है एक युवक और एक महिला ने ट्रेन में आकर 7 तीर्थयात्रियों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आभूषण लूट लिए.

बता दें कि सभी पीड़ित यात्री उत्तरप्रदेश के छाता के रहने वाले हैं. वहीं सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन से पीड़ित यात्रियों को अचेतावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. वही उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
 

Leave a Reply