लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है।

 उनकी किडनी लगभग खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।
    लालू की किडनी महज 37 फीसदी ही काम कर रही है।
    लालू के ब्लड में इन्फेक्शन पाया गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम हो गया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। लालू चारा घोटाले के आरोपों में सजा काट रहे हैं। बीते एक साल से उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। लालू की किडनी लगभग खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर डीके झा ने बताया कि लालू की किडनी महज 37 फीसदी ही काम कर रही है। जो कि उनकी तबीयत के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
डॉक्टर झा का कहना है कि लालू के ब्लड में इन्फेक्शन पाया गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम हो गया है। लालू की स्थिति अस्थिर बताते हुए डॉक्टर झा ने कहा कि बीते दिन उन्हें फोड़ा हो गया था, जिसकी वजह से संक्रमण एक बार फिर उभर गया है। उनकी साप्ताहिक जांच में पाया गया है कि उनकी किडनी 50 फीसदी से कम होकर महज 37 फीसदी ही काम कर रही है। उनका इन्फेक्शन ठीक करने के लिए उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि एक हफ्ते में लालू की सेहत में अधिक गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सेहत पर नजदीक से नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इन्फेक्शन के कारण किडनी फंक्शन डिटोरेट हो गया है। उनके रक्तचाप के अस्थिर होने के बाद उनकी दवाएं भी घटा दी गई हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि लालू की सेहत जल्द ठीक हो जाएगी।

Leave a Reply