लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पीठ और घुटने की समस्याओं को दूर करने के लिए 53 वर्षीय ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी की जाएगी। बुधवार को यह सर्जरी होनी है। इससे पहले 5 जून को उनका अयोध्या जाने का प्लान था लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम को टाल दिया था। उनके अयोध्या दौरे का राजनीतिक स्तर पर विरोध भी हो रहा था। मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने बताया कि ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होनी है। बता दें कि हाल ही में मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर राज ठाकरे चर्चा में थे। इसके बाद उन्होंने 5 जून को अयोध्या जाने का प्लान बनाया था। उनके अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह विरोध में उतर आए। बाद में राज ठाकरे ने अपना यह दौरा टाल दिया था।

Leave a Reply