लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग, 2 की मौत   

गाजियाबाद । गाजियाबाद के लोनी इलाके के ट्रॉनिका सिटी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जहां किदवई नगर इलाके में आज सोमवार सुबह करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक घर ने घुसकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। वहीं विरोध कर रहे परिवार के मुखिया और घटना स्थल पर पहुंचे पड़ोस के दो युवकों सहित कुल ३ लोगों को गोली मार दी। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह घायल है। एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
वहीं आशंका है कि बदमाश डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की तलाश में जुटी है। लूट और डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव है। परिजनों का कहना है कि अंदर कमरे में बंद परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा। 
पीड़ित शख्स ने बताया कि उसकी दुकान का शटर बदलने का काम पूरा नहीं हुआ था, जिसकी वजह से वह घर के बाहर सोए हुए थे। बदमाशों ने आकर उन्हें जगाया और पानी मांगा। जैसे ही वह पानी लेने के लिए अंदर गए तो बदमाश भी घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। एसएसपी गाजियाबाद सुधीर कुमार ने कहा कि रंजिश और लूट के एंगल सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply