लॉ छात्रा को अशलील वीडीयो भेजने वाले की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा इलाके में कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा को एक मनचले द्वारा अश्लील वीडियो भेजने के मामले मे पुलिस मोबाईल नंबर के आधार पर उसकी धरपकड के प्रयास कर रही है। पीडीत युवती का आरापे है कि मनचले ने अश्‍लील वीडियो भेजने के बाद छात्रा को फोन किया और वीडियो देखकर उसका जवाब देने को भी कहा। कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने परिवार वालो के साथ थाने पहुचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। बीती 25 जनवरी को छात्रा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक वीडियो भेजा। वीडीयो भेजने के बाद ही अन्य नंबर से अज्ञात आरोपी ने छात्रा को फोन कर कहा कि उसने ही मोबाईल पर वीडियो भेजा है, ओर उसे देखकर वो उसका जवाब दे। छात्रा ने वीडियो देखा तो वह काफी अश्लील था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालो को दी ओर इसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी द्वारा प्रयोग किये गये दोनो मोबाईल नंबरो के आधार पर उसकी पहचान जुटाई जा रही है, ओर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply