वाराणसी में 61 ग्राम पंचायत नगर निगम में शामिल, 7 वार्ड भी खत्‍म

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होने वाले पंचायत चुनाव साल 2015 की तुलना इस बार कम पदों पर होंगे। जानकारी के मुताबिक वाराणसी में 61 ग्राम पंचायतों को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है। ऐसे पंचायतों का पुनर्गठन का काम भी किया जा चुका है। पंचायती राज विभाग की मानें तो जिला पंचायत के 48 में से 7 वार्ड भी खत्म कर दिए गए हैं। ऐसे में यह चुनाव अब 41 सीटों पर ही होगा। वहीं 1198 क्षेत्र पंचायत यानी कि बीडीसी में से मात्र 1011 ही वार्ड रह गए हैं। ऐसे में यहां से 187 वार्ड समाप्त कर दिए गए हैं।
   61 ग्राम पंचायतों के नगर निगम में शामिल होने के बाद अब 699 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के दावेदारी की जा सकेगी। ऐसे में तकरीबन 200 से ज्यादा लोग मौके से चूक जाएंगे। हालांकि अभी पूरी सीटों का ब्योरा नहीं है कि कितनी सीटें कम होंगी। गौरतलब है कि इस बार 2।50 लाख लोगों ने वोटर लिस्‍ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था। वहीं, छानबीन के बाद 98,890 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। इस तरह पिछले पंचायत चुनाव के मुकाबले इस बार ज्‍यादा मतदाता होंगे। वहीं एक जनवरी 2021 से 18 वर्ष पूरे करने वाले भी इस साल मतदाता लिस्ट में शामिल हो सकेंगे। ऐसे सभी वोटरों को आयोग ने 28 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 तक का समय दिया था जिसमें वो अपना नाम मतदाता लिस्ट में दर्ज करवा सकें। इसके लिए उन्हें अपने स्थानीय बीएलओ से सम्पर्क कर एक फॉर्म भरना था। जानकारी के मुताबिक सेवापुरी ब्लाक में 32198 नाम जोड़े गए वहीं 13808 हटाए गए। इसके साथ ही चिरईगांव में 17318 नाम जोड़े गए तो 9214 नाम हटाए गए। वहीं आराजीलाइन में 41803नाम जोड़े गए वहीं 16860 नाम हटाए गए।

Leave a Reply