विधानसभा में सीट व्यवस्था को लेकर चीफ विहिप जोशी ने दी सफाई

जयपुर । विधानसभा में सीट व्यवस्था को लेकर पिछले दिन हुई स्पीकर और रमेश मीणा के बीच तकरार पर आज चीफ विहिप महेश जोशी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी सम्मानीय सदस्य विधायक या एससी, एसटी को देखकर व्यवस्था नहीं दी गई यह व्यवस्था कोविड-19 संक्रमण के कारण दी गई है करीब 33 फीसदी सीटें खाली रखी गई है इस 33 फीसदी के कारण ही करीब 50 विधायकों को बिना माइक बैठने की व्यवस्था की गई है उन्होने कहा कि कल जो रमेश मीणा ने विधानसभा में आसन्न को सीटिंग व्यवस्था में भेदभाव करने का आरोप लगाया था उसमें कोई सच्चाई नहीं है सच्चाई सिर्फ यह है कि कोविड संक्रमण के कारण सदन में माननीय सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply